Sunday, June 14, 2026
Home Slider पटना लीजेंड क्रिकेटर्स ग्रुप ने सीएम रिलीफ फंड में दिये 1.25 लाख

पटना लीजेंड क्रिकेटर्स ग्रुप ने सीएम रिलीफ फंड में दिये 1.25 लाख

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली वैश्विक महामारी में जरुरतमंदों की मदद के लिए बने मुख्यमंत्री राहत कोष में पटना लीजेंड क्रिकेटर्स ग्रुप की ओर एक लाख 25 हजार रुपए की मदद की गई। रणवीर मेहता और सूरज नारायण लाल ने पटना लीजेंड क्रिकेटर्स ग्रुप की ओर 1.25 लाख रुपए का चेक जदयू प्रवक्ता सह पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह को सौंपा। इस राशि में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सह अधिकारी एमएम मोहन प्रसाद के शिष्य सबा करीम ने अपनी ओर से 20 हजार रुपए का योगदान किया है।


ग्रुप के नेतृत्वकर्ता अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने कहा कि हमने क्रिकेटरों से अपील है कि सीएम रिलीफ फंड में मदद करें। उन्होंने कहा कि हम लोगों से जितना बन पड़ेगा आगे भी मदद करें। उन्होंने कहा कि इस महामारी में हमसभी सरकार के साथ हैं और उन्होंने कहा कि हमसभी को लॉकडाउन के नियमों का पूरा पॉलन करते हुए आगे की जिंदगी को जीने का प्रयास करना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.