Friday, June 12, 2026
Home बिहारअन्य पटना जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से

पटना जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से

उप विकास आयुक्त समीर सौरभ की अध्यक्षता में आयोजन समिति बैठक में लिया गया निर्णय

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 सितंबर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आगामी 13 से 17 सितंबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग सहित शहर के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित होगी। यह फैसला उप विकास आयुक्त, पटना समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजन समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक के दौरान जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल/जिला) तथा ओपन चयन ट्रायल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर हर बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई और उप विकास आयुक्त ने कई दिशा-निर्देश दिये।

इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पटना के जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय अपना निबंधन 4 से 10 सितम्बर तक जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय,पटना खेल भवन सह व्यायामशाला भवन,राजेन्द्र नगर,पटना में करा सकते हैं। संबंधित विद्यालय निर्धारित प्रपत्र में अपने छात्र- छात्राओं का विवरण पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जमा कर करेगें।

बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों (नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालय को छोड़कर) की भागीदारी कराना जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रतियोगिता के संचालन हेतु तकनीकी अधिकारियों के रूप में संबंधित खेल के दक्ष शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

सभी प्रतियोगिता स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी जिसे लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गए।
आकास्मिक व्यवस्था के तहत डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी जिसे लेकर सिविल सर्जन कार्यालय को निर्देश किया गया। प्रतिभागियों के शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ साथ चलंत शौचालय और सफाई की जिम्मेदारी पटना नगर निगम एवं पीएचईडी को दी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत पटना में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं ताइक्वांडो (बालक/बालिका अंडर-14/17/19) की प्रतियोगिताएं क्रमशः 8 से 18 अक्टूबर तक होंगी। इसके साथ ही राज्य स्तरीय ओपन चयन ट्रायल में लॉन टेनिस (10 अक्टूबर, पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर) और गटका (10 अक्टूबर, खेल भवन राजेंद्र नगर) का आयोजन किया जाएगा।

कौन सी प्रतियोगिता कहां होगी

खेल वर्ग (बालक/बालिका) आयु वर्ग तिथि स्थल
एथलेटिक्स बालक/बालिका अंडर-14/17/19 13-15 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग
कुश्ती (ग्रीको रोमन) बालक अंडर-14/17/19 16 सितम्बर खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर
कुश्ती (फ्री स्टाइल) बालक/बालिका अंडर-17/19 14 सितम्बर खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर
खो-खो बालक/बालिका अंडर-14/17/19 16-17 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
बैडमिंटन बालक/बालिका अंडर-14/17/19 13-14 सितम्बर बी.पी. सिन्हा राष्ट्रीय विद्यालय, राजेंद्र नगर
ताइक्वांडो बालक/बालिका अंडर-14/17/19 15-17 सितम्बर साई प्रशिक्षण केन्द्र, मोइनुलहक स्टेडियम
वॉलीबॉल बालक/बालिका अंडर-14/17/19 13-14 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
बास्केटबॉल बालक/बालिका अंडर-14/17/19 14-15 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
योगा बालक/बालिका अंडर-14/17/19 16 सितम्बर खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर
कराटे बालक/बालिका अंडर-14/17/19 14-15 सितम्बर खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर
शतरंज बालक/बालिका अंडर-14/17/19 13-14 सितम्बर चेस अकादमी, पाटलिपुत्र खेल परिसर
हैंडबॉल बालक/बालिका अंडर-14/17/19 14 सितम्बर इंदर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरपुर मनेर
कबड्डी बालक/बालिका अंडर-14/17/19 15-17 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
क्रिकेट (चयन ट्रायल) बालक/बालिका अंडर-14/17/19 15-17 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
हॉकी बालक/बालिका अंडर-14/17/19 13-14 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
हॉकी बालक/बालिका अंडर-14/17/19 14-15 सितम्बर शास्त्रीनगर गर्ल्स स्कूल
रग्बी बालक/बालिका अंडर-14/17/19 17 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
वुशू बालक/बालिका अंडर-14/17/19 13-14 सितम्बर साई प्रशिक्षण केन्द्र
फुटबॉल बालक/बालिका अंडर-14/17/19 16 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
टेबल टेनिस बालक/बालिका अंडर-14/17/19 13-14 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
तीरंदाजी बालक/बालिका अंडर-14/17/19 14-15 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
सेपकटकरा बालक/बालिका अंडर-14/17/19 15-16 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर
तलवारबाजी बालक/बालिका अंडर-14/17/19 14-15 सितम्बर खेल भवन-सह-व्यायामशाला, राजेंद्र नगर
तैराकी बालक/बालिका अंडर-14/17/19 14-15 सितम्बर चंद्रगुप्त जल विहार, मोइनुलहक स्टेडियम
साइक्लिंग बालक/बालिका अंडर-14/17/19 16 सितम्बर पाटलिपुत्र खेल परिसर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.