Monday, June 8, 2026
Home Slider पटना क्रिकेट : बालक अंडर-16 और महिला वर्ग का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

पटना क्रिकेट : बालक अंडर-16 और महिला वर्ग का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विभिन्न ग्रुपों की सेलेक्शन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। मंगलवार को बालक अंडर-16 का सेलेक्शन प्रक्रिया समाप्त हुआ। साथ ही वीमेंस के हर कैटेगरी का सेलेक्शन ट्रायल समाप्त हो गया।

पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि महिला वर्ग में कुल 41 प्लेयरों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि अंडर-16 का लिस्ट 18 अगस्त को किया जायेगा। 18 अगस्त को ही महिला वर्ग का भी लिस्ट जारी किया जायेगा।

पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 18 और 19 अगस्त को बालक (पुरुष) अंडर-19 का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जायेगा। सेलेक्शन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.