Thursday, April 30, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना क्रिकेट : खिलाड़ी ने कहा-फिलहाल हैं हम अनफिट, पर संघ मैदान पर उतारने को आतुर

पटना क्रिकेट : खिलाड़ी ने कहा-फिलहाल हैं हम अनफिट, पर संघ मैदान पर उतारने को आतुर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 अप्रैल। गजब है भाई। खिलाड़ी कह रहा है कि हम फिलहाल खेलने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टर ने हमें 20 दिन आराम करने की सलाह दी है। पर चयनकर्ता और उस जिला में क्रिकेट संचालन करने वाले पदाधिकारी उसे जबर्दस्ती मैदान पर उतारने को आतुर हैं और उन्हें टीम में जगह भी दे दी है। यह गजब कारनामा हुआ है पटना जिला सीनियर क्रिकेट टीम में।

 

 

 

पटना जिला क्रिकेट संचालन समिति के द्वारा बीसीए सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। टीम की कमान विवेक कुमार को सौंपी गई है जबकि अपूर्वा आनंद उपकप्तान है। यह टीम सिर्फ एक मैच के लिए है।

 

 

टीम घोषणा के पहले नौ अप्रैल से 40 सदस्यीय टीम का एक कैंप लगा था। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कैंप से जुड़े खिलाड़ियों का एक व्हाटशअप ग्रुप बनाया गया था जिसमें खिलाड़ियों के अलावा अन्य जुड़े थे। इस ग्रुप में इस खिलाड़ी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि फिलहाल हम फिट नहीं है। डॉक्टर ने हमें 20 दिन आराम की सलाह दी है।

 

पर शुक्रवार को पटना जिला क्रिकेट संचालन समिति की ओर से जब लिस्ट जारी किया गया तो उस खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में है। सवाल यह उठता है कि जब खिलाड़ी अपने आपको अनफिट बता रहा है तो चयनकर्ता व अन्य उसे खेलाने पर क्यों परेशान है। इस संबंध में पटना जिला क्रिकेट संचालन समिति की ओर से बयान आना बाकी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights