Thursday, June 11, 2026
Home बिहारफुटबॉल रेखा राय पटना जूनियर Football League में पटना एकेडमी और स्पोर्टिंग एफसी विजयी

रेखा राय पटना जूनियर Football League में पटना एकेडमी और स्पोर्टिंग एफसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 दिसंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में पटना एकेडमी और स्पोर्टिंग एफसी ने जीत हासिल की। दोनों टीमों ने 5-0 के गोल अंतर से जीत हासिल की। पटना एकेडमी ने टाउन क्लब को स्पोर्टिंग एफसी ने गांधी मैदान एफसी को 5-0 से हराया।

पहले मैच में पटना एकेडमी ने टाउन क्लब को 5-0 से पराजित किया। पूरे मैच में पटना एकेडमी की टीम हावी रही। खेल के 14वें मिनट में महादेव हेम्ब्रम ने पहला गोल दागा। इसके बाद कुछ-कुछ अंतराल पर गोल होते चले गए। पटना एकेडमी की ओर से महादेव के अलावा अंकित टुडू ने 17वें, सूरज सोरेन ने 25वें व 38वें और मनोज कुमार मुर्मु ने 48वें मिनट में गोल किया। प्रियांश को येलो कार्ड दिखाया गया। विजेता टीम के सूरज सोरेन को पूर्व खिलाड़ी रवींद्र नाथ पांडेय ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

दूसरे मैच में स्पोर्टिंग एफसी ने गांधी मैदान एफसी को 5-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से मोहन किश्कू (छठे मिनट, 36वें मिनट और 57वें मिनट) ने तीन गोल दागे। इसके अलावा देवेंद्र किश्कू ने 36वें और 52वें मिनट में गोल किया। मैच के रेफरी शशि कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहन कुमार और राहुल कुमार थे।

विजेता टीम के मोहन किश्कू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय ने पुरस्कृत किया।

पटना फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 3 और 7 दिसंबर केवल एक मैच खेला जायेगा। दोनों दिन के पहले मैच का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जायेगा।

3 दिसंबर
नाथन आईएसएफसी बनाम मुसल्लहपुर एफसी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.