Wednesday, June 17, 2026
Home PARIS OLYMPICS 2024 Paris Paralympics 2024 : सरिता तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारी

Paris Paralympics 2024 : सरिता तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस, 31 अगस्त। भारतीय महिला तीरंदाज सरिता को शनिवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

सरिता को आज खेले गए महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सरिता को तुर्की की ओज़नूर क्योर ने 145-140 से हराया।

इससे पहले सरिता ने महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/8 एलिमिनेशन राउंड में इटली की सार्ती एलोनोरा की कड़ी चुनौती को पार करते हुए जीत दर्ज की। सरिता ने एलोनोरा को 141-135 के अंतर से हराया।

एक अन्य मुकाबले में तीरंदाज शीतल देवी महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/8 एलिमिनेशन राउंड में चिली की जुगिना मारियाना से हार गयी। शीतल देवी को जुनिगा मारियाना ने एक रोमांचक मुकाबले में 137-138 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.