Wednesday, June 17, 2026
Home PARIS OLYMPICS 2024 Paris Paralympics 2024 : प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Paris Paralympics 2024 : प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस, 30 अगस्त। भारतीय धाविका प्रीति पाल ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत लिया।

प्रीति ने आज हुए मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर की दौड़ 14.21 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (2024) की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पाल ने भारत के लिए तीसरा पदक जीता है।
प्रीति ने पहली बार पैरालंपिक में स्पर्धा कर रही थी। उनका पैरालंपिक में यह पहला पदक है।

मीडिया से बातचीत में प्रीति ने कहा कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि मैंने देश के लिए पदक जीता है। उन्होंने कहा यह मेरा पहला पैरालंपिक था और यह मेरा पहला पदक है। उन्होंने अपने परिवार, साथियों और संबंधियों को समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.