Sunday, May 31, 2026
Home Slider पाकुड़ जिला खो-खो संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

पाकुड़ जिला खो-खो संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

by Khel Dhaba
0 comment

पाकुड़। बुधवार को न्यू स्टेडियम  बैंक कॉलोनी पाकुड़ में पाकुड़  जिला खो-खो संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित हुए और चुनाव भी संपन्न हुआ। इस चुनाव में ऑनलाइन चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में संतोष प्रसाद (अध्यक्ष चतरा  जिला खो-खो  संघ सह कोषाध्यक्ष झारखंड  राज्य खो-खो संघ) एवं पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सुजीत विद्यार्थी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती शर्मिला रजक ने की। सर्वसम्मति से 2020 – 2024 सत्र के लिए नई जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्यगण चुने गए जो इस प्रकार है-

अध्यक्ष-श्रीमती शर्मिला रजक
वरीय उपाध्यक्ष-रणवीर सिंह,  उपाध्यक्ष- रूपेश कुमार साह, उपाध्यक्ष-ताराशीष मित्रा, उपाध्यक्ष-मार्कूस  किसकू सचिव-प्रवीण कुमार
संयुक्त सचिव-आदित्य कुमार सिन्हा
संयुक्त सचिव-आदित्य सिंह
कोषाध्यक्ष -बम भोला उपाध्याय
कार्यकारिणी सदस्य-छोटन कुमार मंडल, सूरज कुमार साह,विष्णु भंडारी

बैठक शुरू होने से पहले वरीय उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता कर रही श्रीमती शर्मिला रजक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।  कमेटी गठन के  उपरांत श्रीमती शर्मिला रजक ने कहा कि खो-खो खेल प्राचीन खेल है खेल  को पंचायत प्रखंड स्तर  से जिला स्तर तक खेल को आगे बढ़ाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से  राजीव कुमार झा, नारायण चंद्र राय ,अशोक कुमार सिन्हा,  सेलजीत सनत, सुमंतो दास, ओम प्रकाश शाह, शिवम यादव,  कृष्ण कुमार, देवराज, विक्रम ठाकुर ,राजकुमार  उपाध्याय भीम कुमार, सुपौल साहा मौजूद थे।

बैठक में समाजिक दूरी एवं मास्क का पूरा पालन किया गया बैठक में सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया और बाकी सदस्यों से दूरभाष पर उनकी सहमति दी गई बैठक का संचालन  रणवीर सिंह ने किया ने किया एवं  बम भोला बाबा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.