Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar Junior National Softball Championship के दोनों वर्गों से बाहर

Bihar Junior National Softball Championship के दोनों वर्गों से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 फरवरी। राजधानी पटना में सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल बालक-बालिका सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप से बिहार की टीम बाहर हो गई है। मेजबान बिहार को दोनों वर्गों में हार का सामना करना पड़ा।

पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे इस मुकाबले में आज खेले गए बालक वर्ग के सुपर आठ मुकाबले में राजस्थान ने बिहार को 12-0 से, एमपी ने 9-6 से हराया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 5-1 से, केरला ने पंजाब को 8-4 से, छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को 10-0 से, आंध्र ने राजस्थान को से पराजित किया।

बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ ने एमपी को 1-0, आंध्र प्रदेश ने केरला को 5-2, तेलंगना ने महाराष्ट्र को 4-3 से और राजस्थान ने चंडीगढ़ को 13-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाया। इसकी जानकारी आयोजन सचिव अजय नारायण शर्मा ने देते हुए बताया कि शनिवार से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर भारतीय सॉफ्टबॉल के महासचिव एलआर मौर्या, पूर्व सचिव प्रवीण आनोकर, कोषाध्यक्ष श्रीकांत थोरॉट, बिहार सॉफ्टबॉल के अध्यक्ष गौतम कन्नोडिया, महासचिव प्राची शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार पप्पू, पूर्व सचिव मधु शर्मा मौजूद रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.