Tuesday, April 28, 2026
Home Slider ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड : भारत ने तीन आसान जीत दर्ज की

ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड : भारत ने तीन आसान जीत दर्ज की

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। भारत ने शुक्रवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिंबाब्वे को 6-0 से हराने के बाद वियतनाम को 4-2 से परास्त किया लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ 5.5-0.5 की जीत शानदार रही।

प्रत्येक राउंड जीतने से भारत को दो अंक मिले जिससे वह छह अंक लेकर पूल में शीर्ष पर पहुंच गया जबकि 18 मैचों के बाद उनके सर्वश्रेष्ठ 15.5 गेम प्वाइंट भी हैं। तालिका में शीर्ष पर भारत के बाद चीन है जिसके भी छह अंक हैं लेकिन उसके गेम प्वाइंट 13.5 हैं। जर्मनी के भी छह अंक हैं लेकिन वह 11.5 गेम प्वाइंट से तीसरे स्थान पर है।

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन की अगुआई वाली चीन की टीम इंडोनेशिया को ही 4-2 से हरा सकी क्योंकि दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी यिफान होऊ को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा और तीन अन्य साथी भी ड्रॉ ही खेल पाये।

उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और नोदिरबेक अब्दुसातोरोव के बीच 76 चाल के बाद बाजी ड्रॉ रही। पी हरिकृष्णा, पी प्रागनानंदा, कोनेरू हम्पी, डी हरिका और वंतिका अग्रवाल ने भारत के लिये बड़ी जीत हासिल कीं। भारत को 2419 की औसत रेटिंग से चैम्पियनशिप में सातवीं वरीयता मिली है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights