Wednesday, June 10, 2026
Home Uncategorized हाजीपुर में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

हाजीपुर में एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

आर्यन, उदित्य और वैभव ने जीता खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर, 7 सितंबर। रेलवे कॉलोनी कौनहारा घाट स्थित सामुदायिक भवन परिसर में आज एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नितेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने आयोजन समिति को इस पहल के लिए बधाई दी।

इस प्रतियोगिता में रेलवे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों – 5 से 10 वर्ष, 10 से 15 वर्ष और 15 से 20 वर्ष – में विभाजित किया गया था। सभी मुकाबले चार राउंड के नॉकआउट मैच के रूप में खेले गए।

अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे:
5 से 10 वर्ष वर्ग: आर्यन राज ने अर्पित राज को हराकर खिताब जीता।
10 से 15 वर्ष वर्ग: उदित्य कुमार विजेता बने, उपविजेता रहे आयुष राज।
15 से 20 वर्ष वर्ग: वैभव सिंह ने अर्णव राज को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन सुमन सौरभ सिन्हा ने किया, जिनकी सभी ने प्रशंसा की।

सर्वप्रथम स्वागत समारोह में सचिव अमित मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन की सफलता के लिए अमित मिश्रा को ECRKU मुख्यालय हाजीपुर के शाखा मंत्री राकेश प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राकेश प्रकाश सिंह रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया जबकि उपविजेताओं को पुरस्कार दीक्षा मिश्रा द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर गणेश पासवान, सौरव राय, सुजीत कुमार सिंह, राघवेन्द्र कुमार, वैशाली जिला शतरंज संघ के सचिव दिलीप कुमार भगत समेत अनेक रेलकर्मी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.