Monday, April 20, 2026
Home Slider KL Rahul Athiya की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार की नो एंट्री!

KL Rahul Athiya की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार की नो एंट्री!

by Khel Dhaba
0 comment
KL Rahul Athiya

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 23 जनवरी को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। खबर है कि इस शादी में बहुत ज्यादा ग्लैमर या धूम-धड़ाका नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स का जमावड़ा नहीं होगा। सिर्फ इन दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शादी में शरीक होंगे।

केएल राहुल और अथिया की शादी का फंक्शन 21 जनवरी से शुरू हो जाएगा और 23 को फेरे होंगे। सुनील शेट्टी ने इस बात की पुष्टि की कपल ने ही पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीके से शादी का फैसला लिया है और इस कार्यक्रम में बहुत ज्यादा लोगों को बुलाने का नहीं फैसला लिया है। अथिया और केएल राहुल के करीबी दोस्त ही शादी का हिस्सा होंगे. शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में होगी।

शादी का फंक्शन 21 जनवरी से शुरू हो जाएगा और 23 को फेरे लिये जायेंगे। सुनील शेट्टी ने इस बात की पुष्टि की कपल ने ही पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीके से शादी का फैसला लिया है और इस कार्यक्रम में बहुत ज्यादा लोगों को बुलाने का नहीं फैसला लिया है।

अथिया की तरफ से, आकांक्षा रंजन और कुछ करीबी दोस्त के शादी समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है। वहीं, केएल राहुल की तरफ से मयंक अग्रवाल और उनके करीबी दोस्त इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। अथिया के पिता सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना ने बॉलीवुड की तरफ से अपने कुछ करीबी दोस्तों को ही इस शादी का न्योता दिया है।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights