Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली क्रिकेट लीग में महुआ के अमरजीत पर भारी पड़े सराय के नीतीश

वैशाली क्रिकेट लीग में महुआ के अमरजीत पर भारी पड़े सराय के नीतीश

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डॉ एचएन गुप्ता स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में गेंदबाजों का जलवा रहा इसमें महुआ के अमरजीत पर सराय के नीतीश भारी पड़े और महुआ क्रिकेट क्लब ने यह मैच 14 रनों से जीत लिया।


महुआ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम 62 रनों पर सिमट गई। विशाल ने 12 और शादाब ने15 रन बनाये। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाया। अमरजीत ने 4, अमित ने 3, शिवम ने 1, इरशाद ने 1 विकेट चटकाये।

63 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराय की टीम 48 रनों पर ही सिमट गई। शिवम ने 10 रन बनाये और यहां भी बल्लेबाजों का वही हाल रहा। नीतीश ने 5, अभिषेक ने 3, विनीत ने 1 विकेट लिये। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। महुआ के गेंदबाज नीतीश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.