Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधेपुरा क्रिकेट लीग में बिहारीगंज और बीएन मंडल एसए की टीम जीती

मधेपुरा क्रिकेट लीग में बिहारीगंज और बीएन मंडल एसए की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में बिहारीगंज की टीम ने साहूगढ़ को 21 रनों से जबकि बीएन मंडल स्पोट्र्स एकेडमी ने छह विकेट से जीत हासिल की।

बिहारीगंज टीम के कप्तान प्रेम शंकर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुना। पहले बल्लेवाजी करते हुए बिहारीगंज की टीम 8 विकेट खो कर 161 रन बनाये। दिनकर ने 60 रन, अमरजीत ने नाबाद 8 रन, और प्रेमशंकर ने 29 रन बनाये। अमन साह, फरहान ने एक-एक विकेट लिये।

जबाब में खेलने उतरी साहूगढ़ की टीम सभी विकेट खो कर मात्र 140 रन बनाये। निरंजन ने 29 रन और अमन 15 रन बनाये। दिनकर ने 4 विकेट और मनीष ने 3 विकेट लिये।

वही टीपी कॉलेज के मैदान पर बीएन मंडल स्पोट्र्स एकेडमी बनाम एमएसडी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। एमएसडी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 95 रन बनाए। शेखर ने 24 रन और सोनू ने 25 रन बनाए। मिथुन ने 3 और जीशू ने चार विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी बीएन मंडल स्पोट्र्स एकेटमी ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सुदर्शन ने 42 रन और जीसू 23 रन बनाए। अमन ने चार विकेट लिये। यह मैच बीएन मंडल स्पोट्र्स एकेडमी 6 विकेट से जीत लिया।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.