Wednesday, June 17, 2026
Home Slider एनईयूएफसी ने शूटआउट में मोहन बागान को हरा जीता ऐतिहासिक Durand Cup खिताब

एनईयूएफसी ने शूटआउट में मोहन बागान को हरा जीता ऐतिहासिक Durand Cup खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

कोलकाता, 31 अगस्त। गोलकीपर गुरमीत सिंह ने पेनाल्टी शूटआउट में कुछ बेहतरीन बचाव किए जिससे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शनिवार को यहां दो गोल से पिछड़ने के बावजूद मोहन बागान को 4-3 से हराकर अपना पहला डूरंड कप खिताब जीता।

इस टूर्नामेंट के 133वें चरण के फाइनल में नियमित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थीं।

24 वर्षीय गुरमीत सिंह ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे प्रयास में लिस्टन कोलाको को रोकने के लिए शानदार फुटवर्क दिखाया। उन्होंने फिर पांचवें प्रयास में मोहन बागान के कप्तान सुभाशीष बोस का शॉट रोका और मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर दिया।

गुलेर्मो फर्नांडीज, कप्तान मिगुएल जबाको टोम, पार्थिब गोगोई और अलादीन अजराई ने एनईयूएफसी के लिए शूटआउट में अन्य गोल किए।

मोहन बागान के लिए जेसन कमिंग्स, मनवीर सिंह और दिमित्री पेट्राटोस ने गोल किए। उन्हें एशिया के सबसे पुराने टूर्नामेंट में 13वीं बार दूसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा।

इस मैच के दौरान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के मालिक बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.