Wednesday, June 10, 2026
Home Slider नवी मुंबई, अहमदाबाद व भुवनेश्वर करेंगे महिला एशिया कप 2022 फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी

नवी मुंबई, अहमदाबाद व भुवनेश्वर करेंगे महिला एशिया कप 2022 फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी

by Khel Dhaba
0 comment

कुआलालम्पुर। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) और एएफसी महिला एशिया कप इंडिया 2022 की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने भारत की मेजबानी में 2022 में होने वाले एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए तीन स्टेडियमों की पुष्टि कर दी है, जो कॉन्टिनेंट प्रीमियर महिला राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे।

नवी मुंबई का डीवाई पाटिल, अहमदाबाद का ट्रांसस्टेडिया और भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम भारत में 20 जनवरी 2022 से छह फरवरी 2022 के बीच आयोजित इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

टूर्नामेंट के क्वालीफायर मुकाबले 13 से 25 सितंबर तक खेले जाएंगे, 27 मई को मलेशिया के कुआलालामपुर में एएफसी मुख्यालय पर ड्रॉ निकाला जाएगा।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ के महासचिव दातो विंडसर जॉन ने शुक्रवार को कहा, एशिया में महिला फुटबॉल विश्व स्तरीय है और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और स्थानीय आयोजन समिति ने टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए शानदार आयोजन स्थल चुने हैं।

हमें पूरा भरोसा है कि यहां टूर्नामेंट का सफल आयोजन होगा। उन्होंने कहा, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ, स्थानीय आयोजन समिति और तीनों मेजबान शहरों के लिए उनका आभारी है और हमें विश्वास है कि यह टूर्नामेंट भारत में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा, जो काफी प्रगति कर रहा है और आगामी वर्षों में और भी अधिक ऊंचाइयों पर जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.