Friday, April 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट East Champaran District Cricket League में नेशनल क्रिकेट एकेडमी विजयी

East Champaran District Cricket League में नेशनल क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 18 फरवरी। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे पूर्वी चंपारण जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी (आरसीए) को 62 रन से पराजित कर दिया।

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी एनसीए की टीम ने अमन 36 रन,तौसीफ 35 रन और प्रियांशु 27 रन की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। आरसीए के गेंदबाज आलोक व मिथुन ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी आरसीए की टीम मैन आफ द मैच सत्यम के नाबाद 64 रन व मोहित के नाबाद 22 रन के बावजूद 30 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन के स्कोर तक ही पहुँच सकी। एनसीए के गेंदबाज प्रियांशु ने 2 विकेट जबकि अंकित व करीम को 1-1 विकेट मिला।

मैच में अम्पायर की भूमिका इब्राहिम लोधी व शत्रुध्न कुमार ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में हर्षित रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सत्यम को जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से वरिष्ठ खिलाड़ी विश्वनाथ प्रसाद ने दिया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि सोमवार 19 फरवरी को राज क्रिकेट क्लब का मुकाबला इंडियन क्रिकेट एकेडमी से होगा।

मौके पर इसीडीसीए के अध्यक्ष आकर्षण आदित्व, उपाध्यक्ष सह बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, सचिव रवि राज, संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, क्लब प्रतिनिधि अय्याज अहमद, खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुड्डु, कन्वेनर गुलाब खान व अभिषेक कुमार छोटू इत्यादि उपस्थिति रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights