Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य बिहार में पहली बार होगा softball का नेशनल चैंपियनशिप

बिहार में पहली बार होगा softball का नेशनल चैंपियनशिप

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 अक्टूबर। बिहार खेल जगत के लिए अच्छी खबर है। बिहार में पहली बार सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। सन 1989 से अभी तक नही हुआ था कोई भी सॉफ्टबॉल राष्ट्रिय प्रतियोगिता का आयोजन। गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन मे आयोजित सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सामान्य निकाय बैठक में यह फ़ैसला लिया गया बिहार को जूनियर नेशनल प्रतियोगिता की मेजबानी दी जाए। सत्र 2023-2024 का जूनियर नेशनल पटना बिहार को और सब जूनियर नेशनल तेलंगाना को और ईस्ट ज़ोन उड़ीसा को देने का फैसला लिया गया। मीटिंग में शामिल बिहार के प्रतिनिधि मधु शर्मा और अजय नारायण शर्मा ने यह जानकारी दूरभाष से दी। मेजबानी की सूचना मिलते ही बिहार सॉफ्टबॉल खिलाडी और अधिकारियों मे खुशी का माहौल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.