Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट नन्हक महतो मेमोरियल INTER SCHOOL CRICKET टूर्नामेंट 16 अप्रैल से

नन्हक महतो मेमोरियल INTER SCHOOL CRICKET टूर्नामेंट 16 अप्रैल से

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा यह मुकाबला

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के बैनर तले स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर आगामी 16 अप्रैल से चतुर्थ नन्हक महतो मेमोरियल अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन दो-दो मैचों का आयोजन किया जायेगा और वह 25-25 ओवरों का होगा। कुल 24 टीमों को इंट्री दी जायेगी। टीमों की संख्या अधिक होने पर लॉटरी के जरिए भाग लेने वाली टीमों का निर्धारण किया जायेगा। इसमें स्कूल, क्रिकेट एकेडमी व अन्य शिक्षण संस्थानों की टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैच ऑफ द मैच, टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट उदीयमान प्लेयरों को पुरस्कृत किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.