Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhubani District Cricket League में नन्हें क्रिकेट एकेडमी विजयी

Madhubani District Cricket League में नन्हें क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 4 दिसंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के तत्वाधान में मधुबन जिला क्रिकेट लीग में नन्हें क्रिकेट एकेडमी मधुबनी ने रोमांचक मुकाबले में सद्भावना क्रिकेट क्लब सागरपुर पंडौल को 8 रनों से हराकर उलटफेर कर दिया है।

उच्च विद्यालय बेलाही के मैदान पर चल रही लीग प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में नन्हें क्रिकेट एकेडमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान आयुष राज ने 20 रन, दिव्यांशु ने 2 रन, आदित्य ने 2 रन, राम कुमार ने 2 रन, देव राज ने 2 रन, राधे कृष्ण 1 रन, विजेन्द्र ने 4 रन अभिनव ने 25 रन और फैजुल ने नाबाद 8 रन बनाये।

सद्भावना क्रिकेट क्लब सागरपुर टीम की ओर मेराज खान ने 4 विकेट, उज्ज्वल राज ने 2 विकेट, अमरजीत और कप्तान साकेत ने 1- 1 विकेट लिया।

जबाब में सद्भावना क्रिकेट क्लब सागरपुर पंडौल की टीम 17.3 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कप्तान साकेत ने 2 रन, दिलशाद ने 9 रन, सुमन ने 3 रन, निशान्त राजहंस ने 15 रन, अरविन्द ने 3 रन, सोनू ने 12 रन, नितिन ने 7 रन, मेराज खान ने 3 रन और अमरजीत ने नाबाद 4 रन बनाया।

नन्हें क्रिकेट एकेडमी मधुबनी की ओर से राधे कृष्णा ने 3 विकेट, कप्तान आयुष राज ने 4 विकेट, अभिनव ने 2 विकेट और देव राज ने 1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष राज को अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह के हाथों ट्रॉफी प्रदान किया गया।
मैच के अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह व दीपक दयाल, स्कोरर गौरव कुमार थे।
संचालन समिति के संयोजक कालीचरण ने बताया कि कल मंगलवार को टाउन क्रिकेट क्लब मधुबनी बनाम झंझारपुर क्रिकेट क्लब झंझारपुर टीम के बीच मैच होगा।
मौके पर टूर्नामेंट कमिटी के कन्वेनर अनिल कुमार सोनू, जितेन्द्र किशोर , विकास कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.