Friday, June 12, 2026
Home बिहार मुजफ्फरपुर की मरियम फ़ातिमा बनीं बिहार की पहली महिला फिडे मास्टर

मुजफ्फरपुर की मरियम फ़ातिमा बनीं बिहार की पहली महिला फिडे मास्टर

संघ और खेल प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 सितंबर। बिहार की मौजूदा राज्य महिला शतरंज चैंपियन मरियम फ़ातिमा ने इतिहास रचते हुए राज्य की पहली महिला फिडे मास्टर (WFM) बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि शतरंज में उनके लंबे समर्पण और निरंतर मेहनत का प्रमाण है।

अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विश्व शतरंज संघ (FIDE) ने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ को पत्र भेजकर मरियम को फिडे मास्टर की उपाधि प्रदान किए जाने की पुष्टि की है।

मरियम ने जुलाई और अगस्त में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला फिडे मास्टर खिताब के लिए आवश्यक 2100 रेटिंग अंक अर्जित किए।

उनकी इस सफलता पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन ने बधाई देते हुए कहा, “हम मरियम की निरंतर सफलता की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे जल्द ही महिला इंटरनेशनल मास्टर (WIM) और महिला ग्रैंडमास्टर (WGM) का खिताब भी हासिल करेंगी।”

अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि मरियम की उपलब्धि खासकर युवा खिलाड़ियों, विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.