Friday, June 19, 2026
Home Slider मुश्ताक अली ट्रॉफी : मुंबई के चार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

मुश्ताक अली ट्रॉफी : मुंबई के चार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुंबई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिये मुंबई की टीम में शामिल चार खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है और उनके स्थान पर नये खिलाड़ियों का चयन कर दिया गया है।

विश्वसनीय सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘सीनियर टीम के चार खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है। ये खिलाड़ी शम्स मुलानी, साइराज पाटिल, प्रशांत सोलंकी और सरफराज खान हैं। यह भी पता चला है कि मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इन चारों के स्थान पर नये खिलाड़ियों का चयन कर दिया है जिनके नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।

सूत्रों ने कहा, ‘‘हम (चारों नये खिलाड़ियों का) रैपिड आरटी-पीसीआर परीक्षण करवा रहे हैं तथा उनकी रिपोर्ट जल्द आ जाएगी जिसके बाद ही वे टीम से जुड़ेंगे। हम टीम के अन्य सदस्यों का भी आरटी-पीसीआर परीक्षण करवा रहे हैं।’’

मुंबई को चार नवंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये ग्रुप बी में रखा गया है और वह अपने लीग मैच गुवाहाटी में खेलेगा। उसका पहला मैच कर्नाटक से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.