Sunday, June 7, 2026
Home बिहार मिन्हाजुल होदा ने जीता लाल बहादुर ओपन चेस का खिताब

मिन्हाजुल होदा ने जीता लाल बहादुर ओपन चेस का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। चित्रगुप्त समाज भवन, अनीसाबाद में रविवार को संपन्न लाल बहादुर शास्त्री स्मृति खुली शतरंज प्रतियोगिता में 6 चक्रों की समाप्ति के बाद (5.5) अंक लेकर बिहार सचिवालय के मिन्हाजुल होडा ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

5 अंकों के साथ रूपेश बी रामचंद्र ने दूसरा, निलेश कुमार ने तीसरा एवं देवराज ने चौथा स्थान प्राप्त किया। जबकि 4.5 अंकों के साथ विशाल कुमार, चौधरी अनंत नारायण एवं विशुद्ध निश्चल पांचवें, छठे एवं सातवें स्थान पर रहे जबकि 4 अंकों के साथ राजेश रंजन, भाव्या वर्मा व आकाश शंकर क्रमश: आठवें, नवें दसवें स्थान पर रहे प्रतियोगिता में सबसे युवा खिलाड़ी बालक वर्ग में विभोर जी (2) अंक रहे जबकि बालिका वर्ग में तृषा रंजन रही।

अंडर 10 आयु वर्ग का विशेष पुरस्कार बालक वर्ग में प्रत्यूष कुमार (4) अंक एवं बालिका वर्ग में किरुबा वत्स (3) अंक को मिला। कृतिका रंजन (3 अंक) व बालक वर्ग में रेयान मोहम्मद (4 अंक) को अंडर 15 आयु वर्ग का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

अंडर-19 आयु वर्ग का पुरस्कार बालक वर्ग में आकर्ष जगबंदन (4 अंक) एवं बालिका वर्ग में अंजली रंजन (3 अंक) को मिला। वही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट महिला खिलाड़ी ऐश्वर्या श्री (3.5 अंक) रही।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्रोफेसर रणवीर नंदन विधान परिषद सदस्य के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शतरंज एक बौद्धिक खेल है जिससे बौद्धिक एकाग्रता बढ़ती है और समाज के द्वारा इस तरह के आयोजन करने पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बिहार चित्रगुप्त समाज के महासचिव सह आयोजन सचिव अजय वर्मा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता चित्रगुप्त समाज के द्वारा हर वर्ष की जाएगी। उन्होंने पटना जिला शतरंज संघ को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर हरेंद्र श्रीवास्तव, बलराम प्रसाद, आलोक कुमार सिंह, सुधीर मिश्रा, बीएमपी वर्मा, पुष्कर श्रीवास्तव, दीपक कुमार उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पटना जिला शतरंज संघ के सचिव राकेश रंजन के द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुजीत वर्मा के द्वारा किया गया।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.