Sunday, June 21, 2026
Home झारखंड रांची में Media Cup Football प्रतियोगिता का आगाज 13 सितंबर को

रांची में Media Cup Football प्रतियोगिता का आगाज 13 सितंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

फुटबॉल प्रतियोगिता में छह टीमें ले रही हैं हिस्सा
रांची। बुधवार यानी 13 सितंबर को द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का आगाज मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा। शंख और भैरवी की टीमें उद्घाटन मुकाबले में एक दूसरे के सामने होंगी। 5 दिनों तक चलनेवाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड खेल प्राधिकरण (SAJHA) की कार्यकारी निदेशक IPS सरोजनी लकड़ा और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के निदेशक कार्मिक एच एन मिश्रा संयुक्त रूप से करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन दूसरे मुकाबले में अजय और गंगा की टीमें भिड़ेंगी। उद्घाटन के अवसर पर प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी छह टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.