36 C
Patna
Friday, April 19, 2024

मयंक अग्रवाल ने पहले टेस्ट मैच में जमाया दोहरा शतक

विशाखापट्टनम। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक जमाया। मयंक का यह पहला टेस्ट शतक है और मयंक अपने पहले ही टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करने में सफल रहे हैं। मयंक इसी के साथ पहले टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

उनसे पहले, दिलीप सरदेसाई, करुण नायर और विनोद कांबली ने यह उपलब्धि हासिल की थी। नायर ने तो अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में तब्दील किया था।

सबसे पहले सरदेसाई ने ऐसा किया था। सरदेसाई ने मार्च 1965 में मुंबई में न्यूजीलैंज के खिलाफ पहली बार शतक जमाया था और फिर उसे दोहरे में तब्दील किया था। सरदेसाई 200 रनों पर नाबाद रहे थे।

उनके बाद उनके ही शहर मुंबई के कांबली ने 1993 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे में तब्दील करते हुए 224 रनों की पारी खेली थी।

वहीं, नायर ने दिसंबर-2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट शतक को पहले दोहरे और फिर तिहरे में बदला था। नायर ने नाबाद 303 रन बनाए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights