Friday, June 5, 2026
Home Slider मैसी ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड

मैसी ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड

by Khel Dhaba
0 comment

वालाडोलिड (स्पेन)। अर्जेंटीना के सुपरस्टार फॉरवर्ड लियोनल मैसी ने एक क्लब के लिए सर्वाधिक गोल दागने का ब्राजील के लीजेंड खिलाड़ी पेले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मैसी की टीम बार्सिलोना ने ला लीगा में मंगलवार को रियाल वालडोलिड को 3-0 से हराया जिसमें मैसी ने अपना 644वां गोल कर पेले का एक क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने का लम्बे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ डाला।

ब्लैक पर्ल के नाम से मशहूर पेले ने 1957 से 1974 के बीच सांतोस क्लब के लिए 643 दागे थे। मैसी ने बार्सिलोना क्लब के लिए खेलते हुए 2004 से 2020 के बीच यह कारनामा किया है। मैसी ने वेलेंशिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में 2-2 के ड्रा में पेले के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। पेले ने मैसी की कामयाबी पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.