Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट मसौढ़ी: जेनिथ पब्लिक स्कूल चार विकेट से जीता

मसौढ़ी: जेनिथ पब्लिक स्कूल चार विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। मसौढ़ी में खेले जा रहे प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल अंडर-14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में जेनिथ पब्लिक स्कूल ने संतोष इलेवन को चार विकेट से हराया।

जेनिथ पब्लिक स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संतोष इलेवन ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 22 ओवर में 85 रन बनाये। संतोष कुमार ने 17, रोहित कुमार ने 15, रोहित कुमार ने 15 रन बनाये। प्रिंस कुमार ने 17 रन देकर चार और अमन कुमार ने 27 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में जेनिथ पब्लिक स्कूल ने 11 ओवर में छह विकेट पर 86 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विकास कुमार ने 51 रन और अभिनव ने 8 रन बनाये। संतोष कुमार ने 42 रन देकर तीन और विशाल ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाये। विजेता टीम के अमन को मुकेश यादव (खुशी गारमेंट्स) ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.