हाजीपुर। वैशाली जिला बेसबॉल संघ की नई कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वैशाली जिला बेसबॉल संघ के अध्यक्ष रमा निषाद ने किया। वैशाली जिला बेसबॉल संघ में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नवंबर से शुरू करने और मैच दिसंबर से कराने का निर्णय लिया गया।


इस बैठक में बेसबॉल को वैशाली जिले के गांव गांव में पहुंचाने की बात की गई तथा बेसबॉल क्रिकेट एसोसिएशन का ऑफिस और अकाउंट खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष रामा निषाद, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद, सचिव गौतम साहनी, सह सचिव सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय कुमार उपस्थित थे।
- अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी
- स्कूल क्रिकेट कार्निवल के लिए सेलेक्शन ट्रायल 26 अप्रैल को
- रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट में एससीए इलेवन विजयी
- IPL 2026 : MI के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे बाहर
- रित्विज का शतक, भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में