Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Araria District Cricket League में आयुष इलेवन की जीत में चमके मनोज

Araria District Cricket League में आयुष इलेवन की जीत में चमके मनोज

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 27 नवंबर। स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम में चल रही 34वीं भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग (कॉनसम ट्रॉफी) के 17वां मैच एफसीए बी, फारबिसगंज और आयुष इलेवन के बीच खेला गया जिसमें आयुष इलेवन ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आयुष इलेवन के मनोज को दिया गया।

एफसीए बी ने टॉस जीत कर पहले  बल्लेबाजी करते हुए 21.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 107 रन रन ही बनाये। गौरव ने 41 रन, सर्जराज ने 12 और  रौनक ने 4 रन का योगदान दिया।

आयुष इलेवन की तरफ से मनोज ने 4 विकेट, लव ने 2 विकेट और मृत्युंजय ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी आयुष इलेवन की टीम 10.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर अपना लक्ष्य पूरा कर लिया।

आयुष इलेवन की तरफ से खेलते हुए सुजल ने 50 रन, अविनाश ने नाबाद 19 रन और संतोष ने 10 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।

एफसीए बी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संजू ने 2 विकेट  और गौरव ने 1 विकेट चटकाए।

इस तरह से यह मैच मे आयुष इलेवन ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर और गुलशन थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य शादाब शमीम, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू, उज्ज्वल, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

28 नवंबर का मैच

इंडस स्पॉटिंग क्लब बी और अररिया डिफेंडर के बीच खेला जाएगा ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.