Friday, April 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट महाराणा प्रताप Women’s T20 Cricket कल, अधिकारी एमएम प्रसाद समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगी सम्मानित

महाराणा प्रताप Women’s T20 Cricket कल, अधिकारी एमएम प्रसाद समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगी सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। शनिवार यानी 12 मार्च, 2022 को महाराणा प्रताप महिला टी-20 एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार, मोइनुल हक स्टेडियम परिसर में किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने बताया कि इस मैच में दो टीमें आपस में भिड़ेंगी। एक टीम जय अंबे इंटरप्राइजेज का नेतृत्व स्वर्णिमा चक्रवर्ती कर रही हैं जबकि दूसरी टीम लर्निंग ऑफ स्कूल क्रिकेट की कमान रिमझिम के हाथों में हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व विजी ट्रॉफी खिलाड़ी सौरभ चक्रवर्ती को तकनीकी निदेशक बनाया गया है।

आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि इस आयोजन के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को तराशने वाले कई खेल प्रशिक्षकों को तथा कई विभूतियों, युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं


जय अंबे इंटरप्राइजेज : स्वर्णिमा चक्रवर्ती (कप्तान), तेजस्वी, दिव्या भारती, निवेदिता भारती, माही श्वेता (विकेटकीपर), सुहानी कुमारी, शैली रंजन, अंशिका राज, शिखा भारती (विकेटकीपर), दीपांजलि, आकांक्षा, सौम्या अखौरी, डॉली, विशालक्षी।

लर्निंग ऑफ स्कूल क्रिकेट : रिमझिम कुमारी (कप्तान), रिशिका किंजल, याशिता सिंह, वेवी रोजी, कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, शोभना साकेत, साना अली, गीतांजलि, एंड्री, सोनी ठाकुर, मुस्कान, रानी कुमारी, सोनी कुमारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights