Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट महाराणा प्रताप Women’s T20 Cricket 10 मार्च से पटना में

महाराणा प्रताप Women’s T20 Cricket 10 मार्च से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन बिहार के तत्वावधान में आगामी 10 मार्च से करणी सेना क्रीडा प्रकोष्ठ द्वारा प्रायोजित महाराणा प्रताप महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के मैदान पर किया जायेगा।


इस बात की जानकारी आयोजन अध्यक्ष अमिकर दयाल (पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अंडर-19), ने दी।
आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में मात्र 8 महिला टीमें खेलेंगी। लीग सह नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। इच्छुक टीमें संतोष तिवारी से 9386962380 पर संपर्क कर सकती हैं।

अमित सिंह उज्जैन करणी सेना प्रमुख बिहार-झारखंड ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमारी संस्था इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।


उन्होंने बताया कि विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को आवास प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.