Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट Vinoo Mankad Trophy U-19 Cricket में मध्यप्रदेश ने बिहार को दी मात

Vinoo Mankad Trophy U-19 Cricket में मध्यप्रदेश ने बिहार को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 अक्टूबर। वीनू मांकड़ ट्रॉफी (Vinoo Mankad Trophy) अंडर-19 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार को मध्यप्रदेश ने 128 रन के भारी अंतर से पराजित किया। इस मैच में बिहार के हेमंत सिंह ने शानदार बैटिंग की और 85 रन बनाये। वे दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हुए।

हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग के लिए मध्यप्रदेश को न्योता दिया। मध्यप्रदेश ने अपने बैटरों के सामूहिक प्रयास की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 317 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

मध्यप्रदेश की ओर से प्रनित पाटीदार ने 23, यशवर्धन सिंह चौहान ने 15, मनल चौहान ने 34, कुमार आर्यन ने 39, रुद्रांश सिंह ने 45, अक्षत द्विवेदी ने 26, सारांश सुराना ने 51, अनंद दूबे ने 36, रोहित सिंह राजावत ने नाबाद 15, सुमित सिंह ने नाबाद 5 रन की पारी खेली।

बिहार की ओर से बादल कुमार ने 65 रन देकर 3,वासुदेव प्रसाद सिंह ने 74 रन देकर 2, सुमन सौरभ ने 40 रन देकर 2, कुमार तेजस्वी यादव ने 58 रन देकर 1 और सुमन कुमार ने 41 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार की टीम 47.3 ओवर में 189 रन पर ऑल आउट हो गई। बिहार की ओर से हेमंत सिंह ने 126 गेनद में 10 चौका व 2 छक्का की मदद से 85, दीपेश गुप्ता ने 50 गेंद में 2 चौका की मदद से 24, आयुष राज ने 19, अनुराग कुमार ने 20 रन की पारी खेली।

मध्यप्रदेश की ओर से अनवेश चावला ने 29 रन देकर 4, सुमित सिंह ने 23 रन देकर 3, मनल चौहान ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
मध्यप्रदेश : 50 ओवर में नौ विकेट पर 317 रन प्रणित पाटीदार 23, यशवर्धन सिंह चौहान 15, मनल चौहान 34, कुमार आर्यन 39, रुद्रांश सिंह 45, अक्षत द्विवेदी 26, सारांश सुराना 51, अनंद दूबे 36, रोहित सिंह राजावत नाबाद 15, वासुदेव प्रसाद सिंह 2/74, कुमार तेजस्वी यादव 1/58, सुमन कुमार 1/41, बादल कुमार 3/65, सुमन सौरभ 2/40

बिहार : 47.3 ओवर में 189 रन पर ऑल आउट मोहम्मद आलम 5, आयुष राज 19, पृथ्वी राज 7, दीपेश गुप्ता 24, हेमंत सिंह 85, सुमन सौरभ 5, अनुराग कुमार 20, वासुदेव प्रसाद सिंह 6, अनवेश चावला 4/29, सुमित सिंह 3/23, मनल चौहान 2/21

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.