Tuesday, June 9, 2026
Home Slider वीर प्रताप सिंह के नेतृत्व में Bihar Ranji Team घोषित

वीर प्रताप सिंह के नेतृत्व में Bihar Ranji Team घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 8 अक्टूबर। हरियाणा के लाहली, रोहतक के चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के हरियाणा के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए बिहार रणजी टीम मंगलवार की शाम को रवाना हो गई। बिहार अपना मैच 11 अक्टूबर से खेलेगी। टीम की कमान नालंदा के वीर प्रताप सिंह को सौंपी गई है। टीम की रवानगी पर टीम को शुभकामना देने के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल आरफिन, सीईओ मनीष राज एयरपोर्ट पर उपस्थित थे। बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बिहार टीम के सभी खिलाड़ियों को संदेश के माध्यम से उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।

टीम इस प्रकार है

वीर प्रताप सिंह (कप्तान)
सकीबुल गनी (उप कप्तान)
विपिन सौरभ
आकाश राज
सरमन निगरोध
बाबुल कुमार
आयुष लोहारुका
राघवेंद्र प्रताप सिंह,
मयंक चौधरी
हिमांशु सिंह
सचिन कुमार सिंह
अभिजीत साकेत
अनुज राज
साकिब हुसैन
शब्बीर खान
ऋषभ राज
हर्ष विक्रम सिंह
जितिन कुमार यादव
यशपाल यादव
ऋषि राज

सपोर्ट स्टॉफ

हेड कोच-अशोक कुमार
कोच-प्रमोद कुमार
सहायक कोच-एसपी नरोत्तम
फीजियो : डॉ कुंदन कुमार
ट्रेनर-गोपाल कुमार
मैनेजर-नंदन कुमार सिंह

बिहार के मैचों का कार्यक्रम

बिहार रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में खेलेगा। इसे ग्रुप सी में रखा गया है। इस ग्रुप में बिहार के अलावा मध्यप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, बंगाल,केरल, उत्तरप्रदेश, पंजाब की टीमें हैं।
11 अक्टूबर से : बिहार बनाम मेजबान हरियाणा
18 अक्टूबर से : बिहार बनाम मेजबान बंगाल
26 अक्टूबर से : मेजबान बिहार बनाम कर्नाटक
6 नवंबर से : मेजबान बिहार बनाम मध्यप्रदेश
13 नवंबर से : बिहार बनाम मेजबान पंजाब
23 जनवरी से : मेजबान बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
30 जनवरी से : बिहार बनाम मेजबान केरल

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.