Sunday, April 19, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में मधेपुरा की रोमांचक जीत

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में मधेपुरा की रोमांचक जीत

किशनगंज को 3 विकेट से हराया, ओंकार मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 मार्च। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के लीग मुकाबले में मधेपुरा ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए किशनगंज को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के ओंकार कुमार (25 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

स्थानीय 22 यार्ड ग्राउंड संपतचक पर खेले गए मैच में किशनगंज ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 35.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाये। जवाब में मधेपुरा की टीम 37.3 ओवर में सात विकेट पर 131 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

किशनगंज की बैटिंग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किशनगंज की टीम बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही और 35.3 ओवर में 130 रन पर सिमट गई। टीम के लिए मोहम्मद सादिक अनीसुर्रहमान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, जबकि कौनेन रेजा ने 28 रन और अविनाश कुमार यादव ने 12 रन का योगदान दिया।

मधेपुरा की ओर से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कप्तान ओंकार कुमार और नवीन खिरहरी ने 3-3 विकेट लेकर किशनगंज की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

मधेपुरा की बैटिंग

131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की शुरुआत भी खास नहीं रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बावजूद अंकित कुमार (30 रन) और सैयद रोबाब (29 रन) ने पारी को संभाला। कप्तान ओंकार कुमार ने 25 रन की अहम पारी खेली, जबकि अंत में रेयांश राहुल ने 12 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किशनगंज की ओर से गेंदबाजी में मोनू भारत गोआला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अयान शोएब ने 2 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर

किशनगंज : 35.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 130 रन, कौनेन रेजा 28, श्लोक कुमार 10, मोहम्मद सादिक अनीसुराहमन 44, अविनाश यादव 12, अतिरिक्त 18, नवीन खिरहरी 3/37, ओंकार कुमार 3/37, आरव राज 2/25, आयुष 2/25, आयुष शर्मा 1/11, बब्लू कुमार 1/10.

मधेपुरा : 37.3 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन, सैयद रोआब 29, अंकित कुमार 30, ओंकार कुमार 25, रेयांश राहुल 12, अतिरिक्त 25, मोनू गोला 4/26, अयान शोएब 2/30, मासूम अख्तर 1/25

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights