Sunday, April 19, 2026
Home बिहारअन्य बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न

बिहार सब-जूनियर बेसबॉल टीम चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न

सोनपुर में ट्रायल, 25-25 खिलाड़ियों को कैंप के लिए किया जाएगा चयन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 मार्च। 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालक-बालिका बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल सारण जिला के सोनपुर स्थित डाकबंगला मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 29 मई 2026 तक केआईआईटी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सहायक सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी विष्णु कुमार और सारण जिला के सदस्य गोल्डी, अविनाश, शिवम, अंकित तथा चंदन उपस्थित रहे।

इस ट्रायल में बिहार भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के सचिव मधु शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर 25 बालक और 25 बालिका खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी, जिन्हें आगामी प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया रही पारदर्शी

चयन प्रक्रिया में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीत कुमार और उमंग कुमार सिंह चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहे। पूरी चयन प्रक्रिया संघ के सहायक सचिव प्रमोद कुमार और राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनू कुमार की देखरेख में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई। इस संबंध में जानकारी संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights