Sunday, April 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 : नाइटराइडर्स और वारियर्स जीते

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 : नाइटराइडर्स और वारियर्स जीते

फाइटर्स और सुपरकिंग्स की टीम हारी, शान का शानदार प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 31 मार्च। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में मंगलवार यानी 31 मार्च को खेले गए मैच में बीआईएचईआर नाइटराइडर्स और क्वांटम वारियर्स ने जीत हासिल की। बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के शान गोस्वामी ने तीन विकेट चटकाये और 76 रन की पारी खेली। बीआईएचईआर ने एसआयू फाइटर्स को 9 विकेट जबकि क्वांटम वारियर्स ने ऑक्सफोर्ड सुपरकिंग्स को 90 रन से हराया।

पहला मैच

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में बीआईएचईआर नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एसआरयू फाइटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। ओम साहिल ने 45 और सचिन यादव ने 34 रन की अहम पारियां खेलीं। नाइटराइडर्स के कप्तान शान गोस्वामी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइटराइडर्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। कप्तान शान गोस्वामी ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए नाबाद 76 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों में तीन छक्के और 11 चौके जड़ते हुए टीम को महज 12.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत दिला दी। अमन राज ने 30 रन का उपयोगी योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए शान गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

एसआरयू फाइटर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 143 रन (ओम साहिल 45, सचिन यादव 34, नीरज 13, आदर्श नाबाद 12, अतिरिक्त 19; शान गोस्वामी 3/32, परयूष 2/26, प्रेम 1/17, विपुल 1/9)
बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 12.4 ओवर में 1 विकेट पर 144 रन (शान गोस्वामी नाबाद 76, अमन राज 30, अतिरिक्त 28; प्रणीत 1/25)

दूसरा मैच

दिन का दूसरा मैच क्वांटम वारियर्स बनाम ऑक्सफोर्ड सुपरकिंग्स के बीच खेला गया, जिसमें वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में रोहन सिंह के नाबाद 66 रन, अमन कुमार के 45 और प्रांजल के 32 रन की मदद से 215 रन का स्कोर पांच विकेट खोकर बनाए।
जवाब में सुपरकिंग्स के बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके और पूरी टीम 15.1 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। सुपरकिंग्स की ओर से सर्वाधिक 29 रन कप्तान अनिकेत प्रकाश ने बनाए। विजेता टीम के अमन कुमार (45 रन व 2 विकेट) को बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया। दोनों मैचों के प्लेयर आफ द मैच को बतौर अतिथि मौजूद रही प्रीति राय, डॉ. सदीक्षा व डॉ. निशि सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
क्वांटम वारियर्स: 20 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन, (आयुष यादव 10, अमन कुमार 45, प्रत्युष सुंदरम 31, रोहन सिंह नाबाद 66, प्रांजल 32, अतिरिक्त 30, अंशु कुमार 2/47, आरव कुमार चंद्रा 2/43, पीयूष रंजन 1/49

आॅक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 15.1 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन, (चिराग सुजीत झा 12, अनिकेत प्रकाश 29, आयुष राज 13, भविष्य कुमार 10, अतिरिक्त 37, रजनीश 1/16, यशस्वी 1/19, अमन कुमार 2/15, अमनदीप सिंह 1223, शिवम कुमार 1/0.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights