Saturday, June 13, 2026
Home Slider इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपुल का 68 मैचों का विजय अभियान थमा

इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपुल का 68 मैचों का विजय अभियान थमा

by Khel Dhaba
0 comment

लीवरपूल। लीवरपूल का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को घरेलू मैदान एनफील्ड पर 68 मैचों का अजेय अभियान थम गया जब टीम को बर्नले के खिलाफ 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार से लीवरपूल की खिताब के बचाव की उम्मीदों को भी झटका लगा है।

मैच का एकमात्र गोल एश्ले बार्नेस ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर किया। गोलकीपर एलिसन बेकर ने बार्नेस को गिरा दिया था जिसके बाद यह पेनल्टी मिली थी।

बर्नले इसके साथ ही अप्रैल 2017 से एनफील्ड में ईपीएल मैच जीतने वाली पहली मेहमान टीम बना। बर्नले की 1974 से लीवरपूल में यह पहली जीत है। इस हार के बाद लीवरपूल की टीम शीर्ष पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड से छह अंक पीछे है। टीम पिछले चार मैचों में गोल करने में नाकाम रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.