Thursday, June 4, 2026
Home झारखंडअन्य Moscow Star World Wushu Championship में झारखंड के एल प्लेटोदीप सिंह को कांस्य

Moscow Star World Wushu Championship में झारखंड के एल प्लेटोदीप सिंह को कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 5 मार्च। मास्को में चल रही मास्को स्टार वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में झारखंड के एल प्लेटोदीप सिंह ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया। वे बहुत कम अंको के अंतर पर चीन के ज़हेंग वांग और रूस के वासिली किसलिटीसीण से पिछड़ गए। वहीं दूसरी ओर मनीष मुंडा को सातवें स्थान पर संतोष करना पड़ा जहां वे कुछ सेकंण्ड्स के अंतराल से चूके। पिछले वर्ष इसी प्रतियोगिता में झारखण्ड की पूर्णिमा लिंडा ने काँस्य पदक जीता था।

बताते चलें कि झारखण्ड के दोनों ही खिलाडी राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडी है। ज्ञातव्य है कि मास्को के मास्को पैलेस में आयोजित किये जा रही इस प्रतियोगिता में विभिन्न 30 देशों के खिलाडी भाग ले रहे है।

एल प्लेटोदीप की सफलता पर झारखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक सहित झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रदीप वर्मा सहित चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, प्रियदर्शि अमर, सुनील साहू,उदय साहू, शैलेन्द्र कुमार, डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, मनोज महतो,रत्नेश कुमार, मनोज साहू,शिवेंद्र दुबे,दीपक गोप, एल प्रदीप कुमार सिंह,शैलेन्द्र दुबे,सहित युवा समाज सेवी. सुनील सूर्यांत आदि ने हार्दिक शुभकामनायें दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.