Thursday, June 18, 2026
Home बिहारअन्य रांची : Yoga competition ‘उमंग 2024’ का हुआ शानदार समापन

रांची : Yoga competition ‘उमंग 2024’ का हुआ शानदार समापन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 5 मार्च। योग एवं नेचुरोपैथी विभाग, सरला बिरला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय योग प्रतियोगिता ‘उमंग 2024’ का आज समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रो. गोपाल पाठक और विशिष्ट अतिथि प्रो. नीलिमा पाठक उपस्थित हुए।

समापन समारोह में बोलते हुए प्रो. गोपाल पाठक ने योग के महत्व और इसकी विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को इसे प्रतिदिन के अभ्यास में शामिल करने और इसे जन जागरण के तौर पर प्रचार करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि प्रो. नीलिमा पाठक ने कर्मो में कुशलता को ही योग का पर्याय बताया। साथ ही उन्होंने अच्छी सोच और अच्छे कर्मों की उपयोगिता पर जोर दिया।

प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. राधा माधव झा और धन्यवाद ज्ञापन अंजना कुमारी सिंह ने दिया। शांति पाठ डॉ. अर्चना मौर्या ने किया|

इस अवसर पर विवि के अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी, डॉ. कुमारी सपना, दीपशिखा पाण्डेय एवं पंकज केशरी एवं अन्यान्य शिक्षक और पदाधिकारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति माननीय श्री विजय कुमार दलान और मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

योग प्रतियोगिता उमंग 2024 के विजेता –
बालिका वर्ग अ (१८-२१) में प्रथम स्थान ममता कुमारी, द्वितीय स्थान सोनिया, तृतीय स्थान पिंकी कुमारी ने प्राप्त किया|
बालक वर्ग अ(१८-२१) में प्रथम स्थान आशीष कुमार, द्वितीय स्थान राजा कुमार ने प्राप्त किया|
बालिका वर्ग ब (२१-२५) में प्रथम स्थान रूपा कुमारी, द्वितीय स्थान गीता, तृतीय स्थान नूतन कुमारी ने प्राप्त किया|
बालक वर्ग ब (२१-२५) में प्रथम स्थान पंकज कुमार, द्वितीय स्थान कुमार कौशिक ने प्राप्त किया|
बालिका वर्ग स(२५ वर्ष से ऊपर) में प्रथम स्थान रूपाली घोलप, द्वितीय स्थान अनुश्री, तृतीय स्थान कामिनी कुमारी ने प्राप्त किया|

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.