36 C
Patna
Friday, April 19, 2024

कृष्णा पटेल बने जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

पटना। बिहार के छात्र नेता, छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर कृष्णा पटेल को जनता दल (यूनाइटेड) कला, संस्कृति एवं खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

कृष्णा पटेल वर्ष 2006 से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं और एआईएसएफ में वर्ष 2006 से 2010 तक जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना में इनके संघर्ष के साथी हुआ करते थे और अपने साथी के जेएनयू दिल्ली जाने के बाद इन्होंने वर्ष 2010-11 में छात्र जदयू के एक सदस्य के रूप में जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा। वर्ष 2012 में कॉलेज ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया और पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ वर्ष 2012 के चुनाव में महती भूमिका निभाई। जबकि वर्ष 2013 में मगध विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में अरविंद महिला कॉलेज, जेडी विमेंस कॉलेज, गंगा देवी महिला कॉलेज, आरपीएस महिला कॉलेज पटना सिटी, द्वारिका कॉलेज, टीपीएस कॉलेज में कमेटी का गठन कर चुनाव प्रभारी बने।

उसके बाद वर्ष 2013 में हीं इनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए इन्हें छात्र जदयू के प्रदेश कमेटी में प्रदेश महासचिव सह सांस्कृतिक प्रमुख के पद पर मनोनीत कर दिया गया।
वहीं वर्ष 2016-17 में इन्हें पुनः छात्र जदयू के प्रदेश कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया और लगातार संघर्ष करते रहे।
लेकिन अथक प्रयास करने के बावजूद इन्हें छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने का अभी तक सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ।

इसके अलावा अनंत कुमार, व सौरभ कुमार को कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष, जबकि संजीव कुमार, अजीत पटेल और हर्षित सिन्हा को प्रदेश महासचिव वहीं गौतम पटेल और धर्मेंद्र कुमार जी को प्रदेश सचिव के पद की जिम्मेवारी सौंपी है।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights