Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य 33वीं बिहार स्टेट क्योरगी & छठी पुमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता 17 सितंबर से पटना में

33वीं बिहार स्टेट क्योरगी & छठी पुमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता 17 सितंबर से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment
पटना। बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में पटना जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा दो दिवसीय 33वीं बिहार स्टेट क्योरगी एवं 6ठी पुमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगामी 17 से 18 सितंबर तक आयोजन स्थानीय पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स में होने जा रहा है। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता में बिहार ताइक्वांडो संघ के महासचिव राजेश कुमार साहू ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 सितंबर को सभी खिलाड़ियों का वजन लिया जाएगा। इसके लिए उन्हें 16 सितंबर की सुबह खेल परिसर में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इस प्रतियोगिता में बिहार के 32 जिलों से करीब 700 बालक-बालिका खिलाड़ी एवं टेक्नीकल ऑफिसर भाग ले रहे हैं।यह प्रतियोगिता 4 ग्रुप सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में बांटकर होगी। जूनियर और सीनियर ग्रुप के सभी मैच इलेक्ट्रॉनिक्स सेंसर बोर्ड पर होगी। वहीं आयोजन समिति के सचिव जेपी मेहता ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स परिसर में ही किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 17 सितंबर की सुबह बिहार सरकार में कला, संस्कृति, छात्र व युवा कल्याण विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय करेंगे।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण (आईपीएस) एवं खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज (आईपीएस) होंगे। प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष चंद्र राय ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रानिक स्कोरिंग सिस्टम पर मैच का आयोजन होगा। प्रेसवार्ता में बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण कुमार, संयुक्त सचिव समता राही, वरीय सदस्य धर्मेन्द्र कुमार व मनोहर चंद्र गुप्ता समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.