Saturday, June 6, 2026
Home Latest बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम कर सकते हैं कोहली

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम कर सकते हैं कोहली

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली आराम कर सकते हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि वे टेस्ट सीरीज खेलेंगे पर टी-20 में आराम करेंगे।

गौरतलब है कि कोहली की कप्तानी वाली टीम के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट प्राथमिकता रही है। कई सीनियर खिलाड़ी बीच में आराम करते रहे हैं लेकिन कोहली ने इससे पहले सिर्फ जनवरी में ब्रेक लिया था। इसे देखते हुए कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में आराम करने का फैसला लिया गया है।

एक सूत्र ने कहा, “हां, वह टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। कोहली हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होंगे। उन्होंने इस बात को साफ कर दिया है कि टेस्ट प्रारूप उनके दिल के काफी करीब है। सूत्र ने कहा, “हां, वह टेस्ट सीरीज में वापस आ जाएंगे।”

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.