Wednesday, June 10, 2026
Home बिहार किलकारी अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता कल से

किलकारी अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता कल से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। किलकारी बिहार बाल भवन एवं पटना जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 जनवरी से किलकारी के बाल पुस्तकालय में आयोजित किलकारी अंतर विद्यालय अंडर-15 बालक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन कल प्रात: 10:00 बजे पटना विश्वविद्यालय के गणित विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात गणितज्ञ प्रोफेसर बी जी प्रसाद के द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंडियन ओवरसीज बैंक, शिक्षा भवन के शाखा प्रबंधक दीनबंधु जी मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता किलकारी बिहार बाल भवन की निदेशिका ज्योति परिहार करेंगी।

यह जानकारी देते हुए पटना जिला शतरंज संघ के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रेयान मोहम्मद, यश राम मौर्य, जागृति कुमारी, अश्विनी, वेद वीर मोहम्मद कैफ उल्लाह सौरभ ओम कश्यप अक्षत राज आदिबा उल्लाह, कृतिका रंजन, तृषा रंजन सहित 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेश रंजन होंगे जबकि सह निर्णायक सुधीर कुमार मिश्र, बीएमपी बर्मा, अंजलि रंजन एवं कुमारी सृष्टि होंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही अंडर-6 अंडर-8 अंडर-10 एवं अंडर- 12 आयु वर्ग के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.