Friday, June 19, 2026
Home Slider Khelo India Youth Games-2021 चार जून से

Khelo India Youth Games-2021 चार जून से

by Khel Dhaba
0 comment

खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ का आयोजन हरियाणा में चार से 13 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी। उन्होंने बताया कि महामारी के कारण कई बार स्थगित किए गए इस खेल महाकुंभ का आयोजन पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों में करीब 8,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया युवा खेलों-2021’ की आयोजन एवं समन्वय समिति की बैठक के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ विस्तृत जानकारी साझा की।


खट्टर ने कहा कि आयोजन के लिए दो-तीन बहुउद्देशीय हॉल, ‘सिंथेटिक ट्रैक’, ‘एथलेटिक ट्रैक’ का निर्माण किया गया है।
आयोजनके दौरान कोविड-19 के खतरे को कम करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.