Saturday, June 6, 2026
Home Slider खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुशील पालरीवाल का निधन

खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुशील पालरीवाल का निधन

by Khel Dhaba
0 comment

खगड़िया। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुशील पालरीवाल का शुक्रवार की सुबह में अचानक तबीयत होने के कारण निधन हो गया। 55 वर्षीय सुशील पालरीवाल बहुत दिनों से खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
क्रिकेट कोच देवराज ने बताया कि अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाते समय रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ले ली।
उनके निधन पर खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार, सचिव सदानंद प्रसाद, संयुक्त सचिव युगल किशोर, उपाध्यक्ष अनिल यादव, रविश चंद्र बंटा, प्रेम कुमार, पवन, क्रिकेटर देवराज, रोहित सिन्हा, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, अमन कुमार समेत कई क्रिकेटरों ने शोक व्यक्त किया है।
सचिव सदानंद प्रसाद ने कहा कि सुशील जी का असमय जाना खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। वे खगड़िया जिला क्रिकेट के विकास के लिए हमेशा तन-मन-धन से तैयार रहते थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.