Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट कोरोनावायरस के कारण भागलपुर प्रीमियर लीग 31 मार्च तक स्थगित

कोरोनावायरस के कारण भागलपुर प्रीमियर लीग 31 मार्च तक स्थगित

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। उड़ान संस्था और भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में 16 मार्च से 22 मार्च तक होने वाले भागलपुर प्रीमियर लीग (बी.पी.एल.) को 31 मार्च तक रोक दिया गया है। इसकी वजह बिहार में कोरोना वायरस से बचने को लेकर सजगता है।

शुक्रवार को शाम 5 बजे बीपीएल कमेटी और छह टीम के मालिकों की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में बीपीएल के अध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार ने बताया कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक के लिए स्कूल, कॉलेज व भीड़ वाले आयोजन पर रोक लगायी है। अगले आदेश तक के लिए बीपीएल के आयोजन को तत्काल रोका गया है। 31 मार्च के बाद चीजें जैसे ही ठीक होंगी, वैसे ही बीपीएल आयोजन की नयी तारीख घोषित कर दी जाएगी। मौके पर बीपीएल के सचिव सुमन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामल सिंह, उड़ान संस्था की अध्यक्षा अरुणिमा सिंह, रणजी खिलाड़ी बासुकीनाथ, मैदान सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, गुड्डू पांडे, जगदीश शर्मा, संयुक्त सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर, बैद्यनाथ मिश्रा, राकेश माही, पूर्व खिलाड़ी मुन्ना कौशिक आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.