Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला क्रिकेट : विनर सीसी की जीत में चमके दिलीप

कैमूर जिला क्रिकेट : विनर सीसी की जीत में चमके दिलीप

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही कैमूर जिला क्रिकेट लीग में चल रहे लीग मैच में मंगलवार को खेले गए मैच में विनर सीसी ने मां मुंडेश्वरी सीसी,भगवानपुर को पांच विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलीप को जूनियर क्रिकेटर प्रियांशु के हाथों दिया गया।


टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला विनर सी सी ने लिया । मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवरों में 155 रनों पर आल आउट हो गई। सलमान ने 40, अर्पित ने 32 रन बनाए। नौशाद और दिलीप ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में विनर सी सी ने 31.1 ओवरों में 5 विकेट के नुक़सान पर लक्ष्य पार कर लिया और 5 विकेट से मैच जीत गया। दिलीप ने 45 रन और अमन ने 30 रन बनाए। आनंद को 2 विकेट मिले।

मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और सूर्यभान सिंह ने तथा स्कोरिंग मनीष और सौरव ने किया। अगला मैच वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के मैच के कारण अब 28 दिसंबर को खेला जायेगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.