Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट भागलपुर क्रिकेट लीग में नवीन सीसी के गौरव ने किया राज

भागलपुर क्रिकेट लीग में नवीन सीसी के गौरव ने किया राज

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में चल रही जिला क्रिकेट सुपर लीग के मैच में मंगलवार को नवीन क्रिकेट क्लब ने भागलपुर क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

नवीन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भागलपुर क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर में 28.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रनों पर ऑल आउट हो गई। आदित्य आनंद ने 23 रन, रितेश ने 16 रन, सचिन कुमार ने 14 रन बनाए। शेष सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे। बिहारी ने 6 ओवर में 3 मैडम देकर 12 रन दिए और चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। विष्णु ने दो और विकास ने एक विकेट लिये।



103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवीन क्रिकेट क्लब की टीम ने 24 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जरूरी रन जुटा लिए और मैच को जीत लिया। नवीन क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में गौरव कुमार राज ने नाबाद 81 रनों की शानदार पारी खेली। गौरव ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। अभिषेक ने 4 ओवर में 12 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके।
बुधवार को बरहपुरा क्रिकेट क्लब और यूथ कॉर्नर के बीच मैच खेला जाएगा। अंपायर की भूमिका सचिन कुमार और शुभम कुमार ने निभाई। स्कोरर अंकित थे।

मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो. फारूक आजम, बीसीसीआई कोच संजय कुमार, जगदीश शर्मा, बैद्यनाथ मिश्रा, गुड्डू पांडे, करुण सिंह आदि उपस्थित थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.