Thursday, June 4, 2026
Home झारखंडकबड्डी Kabaddi Association of Jharkhand की आमसभा की बैठक 24 सितंबर को

Kabaddi Association of Jharkhand की आमसभा की बैठक 24 सितंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

बोकारो, 23 सितंबर। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की आम सभा की बैठक रविवार को स्थानीय होटल डैफोडिल, बोकारो, नियर राम मंदिर सेक्टर 1 में आयोजित की गई है। यह जानकारी देते हुए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि इस बैठक में संघ से मान्यता प्राप्त सभी यूनिटों के अध्यक्ष व सचिव या उन यूनिटों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

बैठक के दौरान सत्र 2023-24 के घरेलू कार्यक्रमों के साथ नेशनल चैंपियनशिप में होने वाली प्रतिभागिता पर चर्चा होगी। साथ ही खिलाड़ियों की विशेष ट्रेनिंग और कबड्डी को ज्यादा से ज्यादा करने की प्लानिंग बनाई जायेगी। बैठक के दौरान इस मुद्दे पर अहम चर्चा होगी कि स्कूलों और कॉलेजों में कैसे इस खेल और विकास किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और प्रतिभा खोज पर विशेष ध्यान देने जा रहा है। आने वाले दिनों में संघ के द्वारा टैलेंट सर्च प्रोग्राम भी चला जायेगा। इसके लिए सुदूर गांवों में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही खिलाड़ियों को अब स्पेशल ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की जायेगी ताकि नेशनल इवेंट में पदक जीते जाएं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.