Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में के हर्ष पुरु और करन ने शतक, औरंगाबाद ने किया राज

बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में के हर्ष पुरु और करन ने शतक, औरंगाबाद ने किया राज

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 29 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तले कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल सी में सोमवार यानी 29 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में हर्ष राज पुरु (150 रन) और करण राज (133 रन) के शतक की बदौलत औरंगाबाद ने बक्सर को 146 रन से पराजित किया।

स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बक्सर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगाबाद की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 409 रन का विशाल स्कोर बनाया। हर्ष राज पुरु ने शानदार शतक लगाते हुए 125 गेंदों में 150 रन बनाए, दूसरी तरफ करन राज ने भी शानदार शतक लगाते हुए 97 गेंद में 133 रन बनाये। इसके अलावा आयुष राज ने 26 गेंद में 31 रन वहीं हर्ष गिरी ने 14 गेंद में 31 रन, रंजीत कुमार ने 16 गेंद में 11 रन और नीतीश ने 7 गेंद में 10 रन बनाये।

बक्सर की ओर से जितेंद्र कुमार ने 61 रन देकर 2 विकेट, रवि मिश्रा ने 77 रन देकर 2 विकेट और सौरभ चौबे ने 77 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किये।

बक्सर की टीम 409 रन का पीछा करते हुए 40.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 263 रन ही बना सकी और 146 रन से मैच हार गई। बक्सर की ओर से सर्वाधिक स्कोर सौरव चौबे ने बनाया जिन्होंने ताबड़तोड़ 45 गेंद में 71 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रवि मिश्रा ने 34 गेंदो में 42 रन,निखिल कात्यान ने 19 गेंद में 28 रन, रिषभ सिंह ने 20 गेंदो पर 26 रन, रोहित यादव ने 11 गेंद में 21 रन, सोनू अवस्थी ने 23 में 19 और चंदन व अरुण ने 16-16 रन की पारी खेली।


औरंगाबाद की ओर से करन राज ने 43 देकर 2,चंदन पांडेय ने 46 रन देकर 2,तरुण ने 39 ,सुनील ने 50 और अंकुश ने 54 रन खर्च करके 1-1 विकेट  प्राप्त किये।


प्लेयर ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी हर्षराज पुरु (150 रन) को संघ  के सचिव अजय कुमार सिंह  ने प्रदान किया।
औरंगाबाद डीसीए की टीम को अपना अंतिम मैच खेलने के उपरांत सभी खिलाड़ियों को कैमूर जिला क्रिकेट संघ की ओर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


मैच में अंपायरिंग जमुई के अमित कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग  सौरव कुमार और विशाल कुमार ने किया। मंगलवार को मेजबान कैमूर का मुकाबला बक्सर से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.